मुंबई की जीत के बाद बने 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, टिम डेविड ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, पंत ने रचा इतिहास, रोहित के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। उस मैच में एमआई की टीम ने 5 विकेट से डीसी को हरा दिया है। इसी के साथ उन्होंने दिल्ली की टीम को इस साल आईपीएल के प्लेऑफ से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

अगर उस दौरान दिल्ली की टीम जीत जाती तो वो प्लेऑफ में आसानी से जगह बना सकती थी। लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने उनकी सोच पर पानी फेर दिया है। उस मैच के दौरान दोनों टीमों की तरफ से कई खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया है, जिस वजह से कई रिकॉर्ड बनते नजर आए हैं।
मुंबई-दिल्ली मैच के दौरान बने 5 रिकॉर्ड
आईपीएल में जब भी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोई मैच हुआ है, उस दौरान दोनों ही टीमों की तरफ से कांटे की टक्कर देखने को मिली है। ऐसा नजारा एक बार फिर से देखने को मिला है। आपको बता दें कि उस मैच के दौरान दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने कुछ न कुछ रिकॉर्ड बनाया है जिसके बारे में हमने आगे बताया है :-
1. मुंबई इंडियंस टीम के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 11 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली है। उस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 309.09 का था। इसी के साथ डेविड ने अपने आईपीएल करियर में सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है।
2. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में टिम डेविड ने 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसी के साथ आईपीएल 2022 में उनके नाम कुल 16 छक्के दर्ज हो गए हैं। इस वर्ष आईपीएल में डेविड मुंबई की तरफ से सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
3. टिम डेविड के लिए यह आईपीएल का दूसरा सीजन है। इससे पिछले सीजन में वो आरसीबी का हिस्सा थे। आईपीएल के मौजूदा सीजन में डेविड सिर्फ 8 मैचों में टोटल 16 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ डेविड के लिए इस लीग के एक सीजन में यह सबसे अधिक छक्का है।
4. टिम डेविड दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 309.09 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। इसी के साथ इस वर्ष आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 216.27 का रहा है। इस तरह आईपीएल 2022 में डेविड सबसे अधिक स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
5. दिल्ली की टीम मुंबई के खिलाफ मैच में 10 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर मात्र 55 रन बनाई थी। इसी के साथ आईपीएल में शुरू के 10 ओवर में यह दिल्ली कैपिटल्स का सबसे कम स्कोर है।
6. मुंबई के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम ने पावरप्ले के दौरान 3 विकेट खोकर 37 रन बनाई थी। इसी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में डीसी की टीम ने पावरप्ले के दौरान सबसे छोटा स्कोर बनाया है।
7. मुंबई की टीम ने दिल्ली के खिलाफ मैच में पावरप्ले के दौरान एक विकेट खोकर मात्र 27 रन बनाई थी। इसी के साथ आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले के दौरान चौथा सबसे छोटा स्कोर खड़ा किया है।
8. रोहित शर्मा आईपीएल के मौजूदा सीजन में 14 पारियों में 19.14 की औसत से सिर्फ 268 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इसी के साथ आईपीएल के एक सीजन में रोहित का यह सबसे कम रन और औसत है।
9. दिल्ली टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने इस साल आईपीएल में 21 विकेट चटकाए हैं। इसी के साथ आईपीएल के एक सीजन में कुलदीप सबसे अधिक विकेट झटकने वाले बाएं हाथ के दूसरे स्पिन गेंदबाज बन गए हैं।
10. आईपीएल के मौजूदा सीजन में तिलक वर्मा ने 397 रन बनाए हैं। इसी के साथ वो इंडियन प्रीमियर लीग के डेब्यू सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले चौथे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।